संत कबीर नगर। जनपद की महिला पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। आल इंडिया पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अर्जित करने वाली महिला उपनिरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान उपनिरीक्षक सरिता नागवंशी एवं उपनिरीक्षक शीला यादव को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। उपनिरीक्षक सरिता नागवंशी को 15,000 रुपये तथा उपनिरीक्षक शीला यादव को 5,000 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक सरिता नागवंशी ने टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला ओपन डबल्स 50+ वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा महिला सिंगल्स 50+ वर्ग में कांस्य पदक तथा मिक्स्ड डबल्स 50+ वर्ग में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं उपनिरीक्षक शीला यादव ने भी महिला ओपन डबल्स 50+ टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। दोनों महिला अधिकारियों की इस उपलब्धि ने पुलिस विभाग के साथ-साथ जिले के खेल प्रेमियों को भी गौरवान्वित किया है। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मी विभाग के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। उनकी उपलब्धियां न केवल विभाग का मान बढ़ाती हैं, बल्कि अन्य पुलिस कर्मियों को भी खेल एवं फिटनेस के प्रति प्रेरित करती हैं। उन्होंने दोनों महिला उपनिरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महिला खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला पुलिस अधिकारियों की इस सफलता से संतकबीरनगर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है और यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।
*ऑल इंडिया पुलिस खेल प्रतियोगिता में चमकीं संत कबीर नगर की महिला दरोगाएं, एसपी ने किया सम्मानित* /संवाददाता देवानंद पांडेय