रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, गवर्निंग बोर्ड आत्मा की बैठक*
अम्बेडकरनगर l ईशा प्रिया, जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति मे दिनांक 04 अगस्त 2026 को अपराह्न में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, गवर्निंग बोर्ड आत्मा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम डा० अश्विनी कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों, एनजीओ/एफपीओ के प्रतिनिधियों का स्वागत् करते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से गत् वित्तीय वर्ष 2025-26 मे कराये गये कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति योजनावार / मदवार पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुत की गई।आत्मा गवर्निंग बोर्ड के साथ-साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित उ० प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ काप रेजिड्यू योजना तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण (न्यूट्रीसीरियल) मिशन योजना की जिला समिति बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे प्रत्येक योजना की विधिवत् मदवार मु०वि०अ० द्वारा समीक्षा की गयी संतोषजनक कार्य को दृष्टिगत् रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओं के कियान्वयन हेतु अनुमोदित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आत्मा योजनान्तर्गत कृषको को कराये जाने वाले एक्सपोजर विजिट प्रदेश के बाहर / प्रदेश के अन्दर प्रख्यात स्थानो जैसे-पशु प्रजनन केन्द्र, करनाल, बरेली एवं बाराबंकी मे कराया जाय, जहाँ से कृषक अच्छी नस्ल के पशु एवं गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त करने, मत्स्य विभाग द्वारा कृषको को मछली पालन के साथ-साथ मोती की खेती को बढावा देने एवं उद्यान विभाग को बटन मसरूम उत्पादन की इकाई का लक्ष्य जनपद मे बढवाने एवं केला व शिमला मिर्च की खेती को बढावा देने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में स्थापित मिलेट्स स्टोर के उत्पाद जैसे सावाँ, कोदो, रागी, ज्वार एवं बाजरा को मार्केटिंग सहयोग प्रदान किये जाने हेतु उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत सम्बद्ध विभागों को शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। गवर्निंग बोर्ड की बैठक मे गत वर्ष की लम्बित दायित्वो का तत्काल भुगतान करने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को गाईडलाईन के अनुसार संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया गवर्निंग बोर्ड की बैठक मे कृषि विज्ञान केन्द्र के बैज्ञानिक डा० रामजीत, डा० प्रदीप, जिला उद्यान अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अग्रणी जिला प्रबन्धक (बीओबी) प्रगतिशील कृषक श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय एवं कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, गवर्निंग बोर्ड आत्मा की बैठक*