रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण*
अम्बेडकरनगर l अम्बेडकरनगर की तहसील आलापुर अंतर्गत विकासखंड रामनगर स्थित पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल गोविंद साहब में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत मंडलायुक्त श्री राजेश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी)सोमेन वर्मा ने जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने हेलीपैड निर्माण कार्य, मुख्य मंच की तैयारियों, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, आगंतुकों एवं आवागमन मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण कियाउन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए मंडलायुक्त राजेश कुमार एवं डीआईजी सोमेन वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता संभावित है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध, सुव्यवस्थित, सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंडलायुक्त एवं डीआईजी को कार्यक्रम की तैयारियों से अवगत कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, जनसुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, प्रशिक्षु आईएएस थनिगईयरसन टी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण*