रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*कुछ समय और करें इंतजार, फिर भरें बिसुही पुल पर रफ्तार*
अंबेडकरनगर l योगी सरकार के नेतृत्व में अंबेडकरनगर विधानसभा क्षेत्र कटेहरी के बिसुही नदी पर आधुनिक पुल निर्माण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 60 फीसदी से भी अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो एक जनवरी 2028 से इस पर वाहन सरपट दौड़ते नजर जाएंगे। इसके निर्माण से तीन जिलों अयोध्या, अम्बेडकरनगर व सुल्तानपुर की दूरी भी आसान हो जाएगी गोसाईंगंज-भीटी-महरूआ दोस्तपुर मार्ग पर सेतु परियोजना ने गति पकड़ ली है और सुपर स्ट्रक्चर का काम जारी है। यह दीर्घ सेतु बिसुही नदी पर 15.69 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। परियोजना को 20 दिसंबर 2025 को स्वीकृति मिली थी। सेतु निगम लिमिटेड अयोध्या के परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि परियोजना के पूरा होने की लक्षित तिथि 31 दिसंबर 2027 तय की गई है। अब तक कुल 14.88 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं, जिनमें से 7.25 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। फाउंडेशन एवं सब-स्ट्रक्चर का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह सेतु 71 मीटर लंबा होगा। यह डबल लेन का रहेगा और इसमें साढ़े सात मीटर का कैरिजवे होगा। निर्माण के बाद योगी सरकार के विजन को नई रफ्तार मिलेगी। आवागमन को नया रास्ता मिलेगा और बिसुही नदी पर बन रहा यह पुल विकास की मजबूत कड़ी साबित होगा। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार मिलेगा तथा निर्माणाधीन सेतु से हजारों लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा गोसाईंगंज-भीटी-महरूआ मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग) के किमी 13 पर स्थित यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत थी। तीन जिलों को जोड़ने वाला यह मार्ग बेहतर सड़क संपर्क की प्रतीक्षा कर रहा था। अब निर्माण में आई तेजी से लोगों में उम्मीद जगी है कि 2028 तक वाहन इस आधुनिक पुल पर सरपट दौड़ सकेंगे। स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा फाउंडेशन और सब-स्ट्रक्चर पूरा होने के बाद अब ऊपरी हिस्से का काम आगे बढ़ रहा है। पूरा होने पर यह सेतु न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा बिसुही नदी पर बन रहा यह दीर्घ सेतु कटेहरी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। तीन जिलों की दूरी कम होने से लोगों का समय और खर्च दोनों बचेगा। योगी सरकार की विकास योजनाओं के तहत यह परियोजना क्षेत्र को नई पहचान देने वाली है। निर्माण की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए समय पर पूरा होने की संभावना मजबूत है। इससे हजारों ग्रामीण परिवारों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा और विकास की नई राह खुलेगी।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *कुछ समय और करें इंतजार, फिर भरें बिसुही पुल पर रफ्तार*