Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

संपूर्णा नगर में डॉक्टरों का संकट गहराया, डॉक्टर मनोज वर्मा के स्थानांतरण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर मंडराया खतरा”

*संपूर्णा नगर में डॉक्टरों का संकट गहराया, डॉक्टर मनोज वर्मा के स्थानांतरण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर मंडराया खतरा”*
*चिकित्सा अधिकारी के स्थानांतरण से बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तत्काल तैनाती की मांग*

(ब्यूरो अमरनाथ /बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)

*सम्पूर्णानगर/लखीमपुर खीरी।* सीमावर्ती क्षेत्र सम्पूर्णानगर में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही बदहाल स्थिति में हैं। ऐसे में यहां तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा के शाहजहांपुर स्थानांतरण की सूचना से क्षेत्रवासियों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और शासन से तत्काल नए चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि सम्पूर्णानगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते मरीजों को उपचार के लिए पलिया, जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी अथवा अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट की ड्यूटी भी कभी त्रिकोलिया तो कभी सम्पूर्णानगर में लगाई जाती है, जिससे मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पातीं। इसका सीधा असर क्षेत्र की गरीब एवं ग्रामीण जनता पर पड़ रहा है।

ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि डॉ. मनोज वर्मा के स्थानांतरण के बाद तत्काल किसी योग्य चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। उनका कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र नए चिकित्सा अधिकारी की तैनाती नहीं की गई तो मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

International

RELATED ARTICLES