बस्ती। पुलिस ने नकली सोना सस्ते दामों में बेचकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कलवारी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद तथा करीब 3.092 किलोग्राम पीली धातु की नकली सोने की लड़ी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना कलवारी और थाना पुरानी बस्ती में दर्ज ठगी के मामलों की जांच के दौरान गिरोह की गतिविधियों का पता चला। इसके बाद संयुक्त टीम ने अगौना बाजार से लगभग 200 मीटर पहले घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर सोलंकी (28 वर्ष), मीरा सोलंकी (46 वर्ष) और धाबु देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गौतमबुद्ध नगर जनपद के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न ठगी की घटनाओं से संबंधित तीन लाख रुपये नकद और नकली सोने की मटरदाना लड़ी बरामद की है।
जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथ कुछ असली सोना-चांदी और बड़ी मात्रा में नकली सोना रखते थे। असली आभूषण दिखाकर लोगों का विश्वास जीतते और फिर नकली सोना बेहद सस्ते दामों में बेचने का लालच देकर ठगी कर लेते थे। गिरोह में महिलाओं को शामिल करने का उद्देश्य लोगों का शक कम करना था। आरोपी महिलाओं के माध्यम से लोगों को भरोसे में लेकर नकली आभूषणों की खरीद-फरोख्त करते थे, जिससे आसानी से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा सके। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और इनके द्वारा की गई अन्य ठगी की घटनाओं की भी जांच कर रही है।
*नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन लाख नकद समेत तीन आरोपी गिरफ्तार* । संवाददाता देवानंद पांडेय