Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

एक सप्ताह में फिर स्कूल बना चोरों का निशाना, पुलिस गश्त पर उठे सवाल।

(ब्यूरो खीरी/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़)

पलियाकलां, खीरी। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार स्कूल को निशाना बनाए जाने से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बीती रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय पट्टी पटवारा की रसोई को निशाना बनाया। आरोप है कि चोर रसोई का दरवाजा काटकर अंदर घुसे और वहां रखे दो भरे गैस सिलेंडर, गैस भट्ठी, बर्तन समेत रसोई का अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

सोमवार सुबह शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो रसोई का दरवाजा कटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

एक सप्ताह पहले भी हुई थी चोरी

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले पास स्थित प्राथमिक विद्यालय धौबिनपुरवा में भी चोरी की घटना हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक उस मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इसी बीच दूसरी घटना सामने आने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहली चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों पर कार्रवाई होती तो शायद चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। लगातार विद्यालयों को निशाना बनाए जाने से बच्चों के लिए आवश्यक संसाधनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

अब खुलासे का इंतजार

लगातार हुई दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस दूसरी वारदात का खुलासा कितनी जल्दी करती है और विद्यालयों को चोरों से सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

International

RELATED ARTICLES