Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*छेड़खानी के विरोध की रंजिश में युवक की गला रेतकर ह/त्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा* संवाददाता देवानंद पांडेय 

संत कबीर नगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर गुरुवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाइश के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान कोलकी चमरसन गांव निवासी आनंद (30) पुत्र इंद्रेश के रूप में हुई है। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, आनंद गुरुवार रात बभनी चौराहे पर मशीन देने और कुछ सामान खरीदने के लिए आया था। घर लौटते समय उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान मुख्य आरोपित नासिर अली द्वारा मृतक की भांजी के साथ छेड़खानी की गई थी, जिसका आनंद ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित के घर और एक गुमटी में आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। सूचना मिलते ही एडीजी अशोक मुथा जैन, डीआईजी संजीव त्यागी, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और जिलाधिकारी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक की पत्नी मीना ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा जहां नाराज ग्रामीणों ने खलीलाबाद-बांसी मार्ग जाम करके घंटे तक प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समझाने बुझाने और कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणने अपना प्रदर्शन खत्म किया।
वही प्रशासन ने आरोपी के दुकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि बभनी चौराहे पर युवक की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।

International

RELATED ARTICLES