संत कबीर नगर।पु
लिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में, अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के गरिमामयी अवसर पर थाना महुली परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया । थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया । अभियान के दौरान थाना परिसर, कार्यालय कक्षों, आवासीय परिसर तथा आसपास के समस्त क्षेत्रों की व्यापक साफ- सफाई की गई। परिसर में जमा अनावश्यक कूड़े-कचरे को हटाकर निस्तारित किया गया । पुलिस कर्मियों ने न केवल खुद स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया, बल्कि जनसामान्य को भी इसके प्रति प्रेरित करने का बीड़ा उठाया योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण आधार है। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता और योग दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं; जहां योग व्यक्ति को आंतरिक रूप से मजबूत बनाता है, वहीं स्वच्छता समाज को रोगमुक्त रखती है । स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज । स्वस्थ जीवन के दो मजबूत स्तंभ । एक कदम स्वच्छता की ओर, हजार कदम बेहतर भविष्य की ओर । जहां स्वच्छता है, वहीं स्वास्थ्य और समृद्धि है ।
*”स्वच्छता और योग स्वस्थ जीवन के दो मजबूत स्तंभ”*-थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय* /संवाददाता देवानंद पांडेय