Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित* *”योग” को अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाए – मंडलायुक्त।* संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। मंडलायुक्त बस्ती मंडल, बस्ती अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद मुख्यालय, तहसीलों, विकासखंडों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन की दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में मंडलायुक्त ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आवेदन हेतु की गई तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए योग दिवस को सफल बनाएं, उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण नियमित योगाभ्यास करें और दूसरे लोगों को भी नियमित योग और प्राणायाम हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय, तहसीलों, विकासखंडों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों की तैयारी के बारे में विस्तार से अवगत कराया।मंडलायुक्त ने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस योगाभ्यास, प्राणायाम एवं व्यायाम के लाभों को समझते हुए लोग योग को अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाए जिससे लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2026 को कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले बृहद योगाभ्यास कार्यक्रम को आयोजित कराए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ- सफाई दुरुस्त किया जाए। शौचालय व पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उपायुक्त एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, समस्त उप जिलाधिकारीगण, खंड विकास अधिकारीगण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES