संत कबीर नगर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 11 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खलीलाबाद स्टेडियम में प्रस्तावित है, जहां उनके स्वागत एवं अभिनंदन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।मु

ख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 व नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है और सभी को बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता करनी चाहिए। जनसंपर्क के दौरान नीलमणि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कानून-व्यवस्था, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से आम जनता को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री का खलीलाबाद आगमन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 11 अगस्त को सुबह 10 बजे खलीलाबाद स्टेडियम पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से मुख्यमंत्री के प्रति क्षेत्र की जनता का उत्साह और समर्थन प्रदर्शित होगा। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में संपर्क अभियान चला रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें और जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचें और खलीलाबाद में आयोजित यह कार्यक्रम भव्य एवं सफल बने।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियों को अंतिम रूप देने में कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।






