रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*प्रदेश भर से लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ*
अंबेडकरनगर l विवेक मौर्य के नेतृत्व में समाजसेवा के क्षेत्र में जनपद ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी समाजसेवा के माध्यम से अलग पहचान बनाने वाली सामाजिक संस्था नारायण फाउंडेशन ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लोवर पीसीएस की परीक्षा देने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये सैकड़ों परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क एसी कमरों में रहने, सर्वोत्तम खाने, उनके आवागमन के साथ ही उनको प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक अच्छा माहौल देने के लिए परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने नारायण फाउंडेशन व उसके संरक्षक विवेक मौर्य की जमकर सराहना किया अम्बेडकरनगर में है और जो बाहरी जिलों से यहाँ आए हैं। यह व्यवस्था जनपद के मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुन्थर, टांडा में की है जहां परीक्षा की पूर्व संध्या पर अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया और उनको रात्रि विश्राम , भोजन के साथ ही सुबह परीक्षा से पहले नाश्ते के भी इंतेजाम किया गया था। परीक्षा में दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, भदोही, गोरखपुर , बलिया , गाजीपुर , वाराणसी,आदि जगहों से आए 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने विवेक मौर्य द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ उठाया।विवेक मौर्य की इस पहल का उद्देश्य था कि परीक्षार्थी परीक्षा से पहले पूरी तरह तनावमुक्त रहें तथा बाहरी ज़िलों से आये छात्रों को रुकने, खाने या अन्य असुविधाओं की चिंता न करनी पड़े। विवेक मौर्य के नेतृत्व में नारायण फ़ाउंडेशन विगत कई वर्षों से अंबेडकरनगर में किसी भी परीक्षा का केंद्र पड़ने पर परीक्षार्थियों के रुकने, खाने पीने व उनके परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की निशुल्क व्यवस्था निःस्वार्थ भाव से करता आ रहा है। नारायण फाउंडेशन की इस कदम से सैकड़ों गरीब छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इस मौके पर लोवर पीसीएस की परीक्षा देने आये विभिन्न जनपद के अभ्यार्थियों ने विवेक मौर्य की इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि “ किसी ज़िले में सेंटर पड़ने पर हम परीक्षार्थियों का सबसे बड़ा तनाव रुकने को लेकर होता है जिसका असर हमारी परीक्षा पर पड़ता है। अम्बेडकरनगर आने पर हमें पता चला कि नारायण फ़ाउंडेशन द्वारा हमारे लिए निःशुल्क रुकने, खाने व अन्य सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत की बात थी क्योंकि अमूमन परीक्षा के समय होटल फ़ुल होते हैं और रुकने के लिए हमें भटकना पड़ता है। विवेक मौर्य द्वारा हमें बिल्कुल साफ़ सुथरी व बड़ी रुकने की जगह, सर्वोत्तम भोजन व पढ़ने के लिए अच्छा माहौल व आवागमन के लिए गाड़ियाँ उपलब्ध कराई गईं। यह अपने आप में अत्यन्त सराहनीय है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।ऐसे आयोजनों से ज़िले का सम्मान बढ़ता है और दूर तक एक सकारात्मक संदेश जाता है।प्रयागराज से तैयारी कर रहे गोरखपुर के शुभम गौतम और जौनपुर के अजय वर्मा ने कहा, “परीक्षा केंद्र दूसरे जिले में होने पर सबसे बड़ा डर होटल और खाने का होता हैपरीक्षा के समय सब फुल रहता है। यहाँ आकर लगा जैसे अपने ही घर आ गए हों। इतनी साफ व्यवस्था, अच्छा खाना और पढ़ने का माहौल… विवेक मौर्य जी ने हमारा आधा तनाव ही खत्म कर दिया। ऐसे आयोजन से अंबेडकरनगर का मान पूरे प्रदेश में बढ़ता है। हम तो सोच रहे थे रात भर स्टेशन पर भटकना पड़ेगा, होटल वाले तो परीक्षा के नाम पर लूटते हैं। यहाँ आकर लगा जैसे बड़े भाई ने पहले से ही सब इंतजाम कर रखा हो। विवेक मौर्य भैया ने हमसे कहा – तुम बस पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी चिंता हमारी। यह सुनकर जो सुकून मिला, उसे शब्दों में नहीं बता सकते विवेक मौर्य ने कहा “ये बच्चे किसी एक जिले के नहीं, ये उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। अगर ये तनावमुक्त होकर परीक्षा देंगे तो इनके माता-पिता का सपना और हमारे जिले का सम्मान दोनों बढ़ेगा। यह सेवा नहीं, हमारा कर्तव्य है जब ये 150 युवा परीक्षा हॉल में बैठे होंगे, तो उनके मन में घबराहट नहीं, अंबेडकरनगर से मिले इस प्यार और अपनेपन की गर्माहट होगी उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जैसे पिछड़े ज़िले में नारायण फ़ाउंडेशन के कार्यों को वहाँ की जनता का भरपूर आशीर्वाद व सराहना मिल रही है। विवेक मौर्य ने अकबरपुर में अब तक अपने निजी प्रयासों से एक भाई धर्म का निर्वहन करते हुए 98 जरूरतमंद बहन-बेटियों का पूरी रीति रिवाज और मान-सम्मान के साथ विवाह करा चुके हैं। नारायण फ़ाउंडेशन का प्लास्टिक मुक्त अभियान अंबेडकरनगर बहुत ही चर्चित अभियान है जिसके अन्तर्गत पूरे अम्बेडकरनगर ज़िले में 25000 जूट बैग बाँटे जा रहे हैं। विगत दिनों भीषण गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे फल-सब्ज़ी विक्रेताओं, मोची, व अन्य ज़रूरतमंदों को धूप व बारिश से बचाव के लिए बड़े साइज़ के 5000 छातों का वितरण किया गया था। प्राथमिक स्तर पर किसी भी छात्र को पठन सामग्री की कमी ना हो, उसकी शिक्षा में बाधा ना हो, अति ग़रीब बेटियों की शादियों में कोई अड़चन ना आए, क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े नारायण फ़ाउंडेशन इसके लिए कृतसंकल्पित है।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *प्रदेश भर से लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ*