Sunday, August 23, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *डॉक्टर्स इलेवन की जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर पर 118 रनों से जीत*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*डॉक्टर्स इलेवन की जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर पर 118 रनों से जीत*
अंबेडकरनगर l आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर को 118 रनों से हराया। डॉ हेमंत सिंह ने 36 गेंद पर 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। एम वी डी क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर आज सुबह जय हीरो एजेंसी के कप्तान रवि भद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी डॉक्टर्स इलेवन ने 16 ओवर में 8विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पांचवें ओवर में 32 रनों के योग पर उनके 4 प्रमुख बल्लेबाज आउट होकर वापस चले गये । इसके बाद पांचवें विकेट लिए डॉ प्रवेश और डॉ हेमंत सिंह ने बहुमूल्य 75 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूती प्रदान की । डॉ हेमंत ने 36 गेंदों पर 9 छक्के और 4 चौके की मदद से 84 रनों की धुआंधार पारी खेली। डॉ प्रवेश वर्मा ने बेशकीमती 23 रन बनाये ।जय हीरो एजेंसी के लिए सोनू 3और आदर्श यादव ने 2 विकेट प्राप्त किये जवाब में जय हीरो एजेंसी अंबेडकरनगर की पूरी टीम 11.1 ओवर में 36 रनों पर सिमट गईडॉक्टर्स इलेवन के सटीक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने विपक्षी बल्लेबाज रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष करते नजर आए और एक छोर पर नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। जय हीरो एजेंसी के लिए गुरविंदर 17 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका। डॉक्टर्स इलेवन के लिए डॉ आमोद और डॉ उत्कर्ष ने 3-3 विकेट लिये।डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जीडी वर्मा ने अपने कुशल रणनीति से टीम को लगातार 11वीं जीत दर्ज कराने में महती भूमिका निभाई। मैच के मुख्य अतिथि यातायात सब इंस्पेक्टर जय बहादुर यादव रहे । उन्होंने कहा कि इस प्रकार खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी। सभी लोग वाहन को अपने लेन में ही चलायें । विशिष्ट अतिथि नेत्र सर्जन डॉ राजेश गुप्ता ने शारीरिक स्वास्थ्य पर बल देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को फिटनेस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे खेल के मैदान पर हार और जीत में अंतर पैदा होता है ।सभी वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें और रात्रि के समय वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशे का सेवन न करें । प्लेयर ऑफ द मैच हेमंत सिंह पालीवाल,बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर आमोद , बेस्ट बल्लेबाज डॉ प्रवेश वर्मा,बेस्ट क्षेत्ररक्षक रवि भद्र सिंह तथा बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार डॉक्टर साजन देव केशर को मिला मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर एवं स्कोरर विक्रम सिंह, विकास रहे। इस अवसर पर डॉक्टर जे के वर्मा, डॉ चन्द्रभान, आनन्द शर्मा आलोक,दीपक, पंकज, डॉक्टर अनीश, डॉ अभिनीत यादव ,डॉ विमल ,विक्रम , विनय , अश्विनी, कुलदीप, रजनीश, अरविंद, समरजीत, आदर्श सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Previous article
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत मिड-डे मील रसोईयों का मानदेय रूपये 02 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 03 हजार प्रतिमाह किये जाने की घोषणा की गयी।* *मुख्यमंत्री द्वारा मिड-डे मील रसोईयों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किये जाने का किया गया शुभारंभ।* *मुख्यमंत्री द्वारा रसोईयों को ड्रेस/साड़ी हेतु मिलने वाली वार्षित धनराशि रूपये 500 से बढ़ाकर रूपये 1000 करने की घोषणा की गयी।* *मुख्यमंत्री द्वारा रसोईयों को मानदेय वृद्धि व मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का प्रतीकात्मक चेक एवं चिकित्सा कार्ड प्रदान कर किया गया सम्मानित।* *मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 03 लाख 53 हजार से अधिक रसोईयों को 02 लाख रूपये की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ एमओयू का किया गया निष्पादन/हस्तांतरण।* *मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के समस्त रसोईयों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों एवं शिक्षण कार्मिकों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।* *मुख्यमंत्री द्वारा मिड-डे मील रसोईयों को एक साथ 04 योजनाओं/सुविधाओं से लाभान्वित किये जाने से सम्बंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, डीएम, अधिकारीगणों, रसोईयों एवं शिक्षण कार्मिकों द्वारा देखा और सुना गया।* *जनप्रतिनिधि, डीएम, सीडीओ व भारी संख्या में रसोईयों की उपस्थिति में जनपद में रसोईयों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।* संवाददाता देवानंद पांडेय
Next article

International

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *डॉक्टर्स इलेवन की जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर पर 118 रनों से जीत*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*डॉक्टर्स इलेवन की जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर पर 118 रनों से जीत*
अंबेडकरनगर l आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर को 118 रनों से हराया। डॉ हेमंत सिंह ने 36 गेंद पर 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। एम वी डी क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर आज सुबह जय हीरो एजेंसी के कप्तान रवि भद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी डॉक्टर्स इलेवन ने 16 ओवर में 8विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पांचवें ओवर में 32 रनों के योग पर उनके 4 प्रमुख बल्लेबाज आउट होकर वापस चले गये । इसके बाद पांचवें विकेट लिए डॉ प्रवेश और डॉ हेमंत सिंह ने बहुमूल्य 75 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूती प्रदान की । डॉ हेमंत ने 36 गेंदों पर 9 छक्के और 4 चौके की मदद से 84 रनों की धुआंधार पारी खेली। डॉ प्रवेश वर्मा ने बेशकीमती 23 रन बनाये ।जय हीरो एजेंसी के लिए सोनू 3और आदर्श यादव ने 2 विकेट प्राप्त किये जवाब में जय हीरो एजेंसी अंबेडकरनगर की पूरी टीम 11.1 ओवर में 36 रनों पर सिमट गईडॉक्टर्स इलेवन के सटीक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने विपक्षी बल्लेबाज रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष करते नजर आए और एक छोर पर नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। जय हीरो एजेंसी के लिए गुरविंदर 17 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका। डॉक्टर्स इलेवन के लिए डॉ आमोद और डॉ उत्कर्ष ने 3-3 विकेट लिये।डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जीडी वर्मा ने अपने कुशल रणनीति से टीम को लगातार 11वीं जीत दर्ज कराने में महती भूमिका निभाई। मैच के मुख्य अतिथि यातायात सब इंस्पेक्टर जय बहादुर यादव रहे । उन्होंने कहा कि इस प्रकार खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी। सभी लोग वाहन को अपने लेन में ही चलायें । विशिष्ट अतिथि नेत्र सर्जन डॉ राजेश गुप्ता ने शारीरिक स्वास्थ्य पर बल देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को फिटनेस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे खेल के मैदान पर हार और जीत में अंतर पैदा होता है ।सभी वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें और रात्रि के समय वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशे का सेवन न करें । प्लेयर ऑफ द मैच हेमंत सिंह पालीवाल,बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर आमोद , बेस्ट बल्लेबाज डॉ प्रवेश वर्मा,बेस्ट क्षेत्ररक्षक रवि भद्र सिंह तथा बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार डॉक्टर साजन देव केशर को मिला मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर एवं स्कोरर विक्रम सिंह, विकास रहे। इस अवसर पर डॉक्टर जे के वर्मा, डॉ चन्द्रभान, आनन्द शर्मा आलोक,दीपक, पंकज, डॉक्टर अनीश, डॉ अभिनीत यादव ,डॉ विमल ,विक्रम , विनय , अश्विनी, कुलदीप, रजनीश, अरविंद, समरजीत, आदर्श सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।

National

spot_img

International

spot_img
RELATED ARTICLES