संत कबीर नगर!

तहसील/विधानसभा धनघटा के विकास खंड नाथनगर अंतर्गत ग्राम कलान के अनाथ मासूमों के लिए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि देवदूत बनकर सामने आए। सोमवार को वे अपने गुरु डा. मनोज शुक्ला और चेयरमैन पत्नी रिंकू मणि के साथ कलान गांव पहुंचे। जानकारी के अनुसार एक पखवाड़ा पूर्व किया गया वादा निभाते हुए नीलमणि ने बच्चों के लिए नए आशियाने की रंगाई-पुताई व शौचालय निर्माण पूरा कराया। फूलों से सजे घर का उद्घाटन चेयरमैन रिंकू मणि ने फीता काटकर किया, वहीं डा. मनोज शुक्ला ने नारियल तोड़कर गृह प्रवेश की परंपरा निभाई। बच्चों को घर की चाभी सौंपी गई।
इस दौरान घर में कपड़े, राशन, बिस्तर, बड़ा बॉक्स व आलमारी सहित गृहस्थी का पूरा सामान भी उपलब्ध कराया गया। नीलमणि के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।






