बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने जिले में शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव और प्रभाव में नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से शस्त्र लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। मामले को लेकर उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के तहत जिलाधिकारी बस्ती से जानकारी मांगी है।
RTI में मांगी गई प्रमुख जानकारी –
👉वर्ष 2021 से अब तक जिले में जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की कुल संख्या।*

वर्तमान में विचाराधीन लाइसेंस आवेदनों की संख्या।*
*👉3.मृतक लाइसेंस धारकों के वारिसों के नाम पर ट्रांसफर के कितने मामले लंबित हैं।*
*🙏4. विभागीय जांच में अपात्र व आपराधिक मामलों से जुड़े कितने लाइसेंस निरस्त किए गए।*
*👉5. शासन स्तर से नए लाइसेंस पर रोक से संबंधित आदेश की प्रमाणित प्रति।*
कांग्रेस नेता ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। RTI से मिलने वाली जानकारी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने प्रशासन से तय समय में सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है।






