संत कबीर नगर। जनपद के थाना महुली क्षेत्र में रास्ते में गिरा एक मोबाइल फोन मिलने के बाद महुली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसके वास्तविक स्वामी की पहचान कर मोबाइल सुरक्षित वापस लौटा दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को रास्ते में गिरा हुआ मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना थाना महुली पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल के वास्तविक स्वामी का पता लगाया और उन्हें थाने बुलाकर सकुशल मोबाइल सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर स्वामी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने संत कबीर नगर पुलिस व थाना महुली पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।उक्त सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय

नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।






