Saturday, August 22, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वृद्ध महिला के पारिवारिक विवाद में पुलिस टीम ने कराई मध्यस्थता*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वृद्ध महिला के पारिवारिक विवाद में पुलिस टीम ने कराई मध्यस्थता*
अंबेडकरनगर l थाना अलीगंज पर एक वृद्ध महिला सहायता हेतु उपस्थित हुईं। महिला द्वारा बताया गया कि उनके परिवार में आपसी विवाद के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण है।उक्त प्रकरण को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अलीगंज मिशन शक्ति केंद्र की पुलिस टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई।मिशन शक्ति केंद्र टीम द्वारा संबंधित परिवार के सदस्यों से शालीनता एवं विनम्रतापूर्वक वार्ता कर पारिवारिक विवाद के कारणों को समझा गया। इसके उपरांत दोनों पक्षों के मध्य आपसी बातचीत एवं मध्यस्थता कराते हुए विवाद को शांत कराया गया तथा परिवार में आपसी प्रेम, सौहार्द, सम्मान एवं सहयोग बनाए रखने के लिए समझाइश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा वृद्ध महिला को यह भरोसा दिलाया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर वह पुलिस से निःसंकोच सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही थाना परिसर में उपस्थित वृद्ध महिला के प्रति मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कांस्टेबल पूजा गुप्ता द्वारा उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया गया अलीगंज मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम द्वारा इस कार्रवाई के माध्यम से न केवल पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराने का प्रयास किया गया, बल्कि वृद्ध महिला को सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग का भरोसा भी प्रदान किया गया।

International

RELATED ARTICLES