Saturday, August 22, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *विद्यालयों में देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों में जगाई गई राष्ट्रप्रेम की भावना*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*विद्यालयों में देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों में जगाई गई राष्ट्रप्रेम की भावना*
अम्बेडकरनगर l जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशन में जनपद के विद्यालयों में विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकीय हाईस्कूल जहांगीरगंज, राजकीय इंटर कॉलेज भीटी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय रामनगर, कस्तूरबा गया गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर तथा राजकीय बालिका हाईस्कूल अहरौली रानीमऊ सही जनपद के अन्य कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्में जैसे ‘बॉर्डर’, ‘क्रांति’ आदि दिखाई गई। छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं रुचि के साथ फिल्मों का अवलोकन किया। फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के वीर जवानों के साहस, त्याग, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति उनके अदम्य प्रेम से परिचित कराया गया तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि देश और समाज के प्रति ईमानदार एवं अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहना ही सच्ची देशभक्ति है। प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और मेहनत से करे, तो राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे अनुशासन, परिश्रम, सद्भावना एवं जिम्मेदारी की भावना को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। सभी के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से ही एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।

International

RELATED ARTICLES