संत कबीर नगर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल संतकबीरनगर जिले में आगमन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां बेहद तेज हो गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचेंगे। उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और स्टेडियम परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिले के प्रथम नागरिक व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि *“मुख्यमंत्री जी का यह दौरा जिले के विकास और प्रगति के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके नेतृत्व में जिले को विकास की नई सौगातें मिलेंगी। संतकबीरनगर की जनता मुख्यमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्साहित है।”*
प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।






