लखीमपुर खीरी से कई चिकित्सकों का गैर जनपदों में तबादला, स्वास्थ्य विभाग में हलचल।
(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।
लखीमपुर खीरी। शासन स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद लखीमपुर खीरी में तैनात कई चिकित्सकों का अन्य जनपदों में तबादला कर दिया गया है। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि पहले से चिकित्सकों की कमी झेल रहे क्षेत्रों में इसका प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है।
जारी सूची के अनुसार निश्चेतक डॉ. सवेश कुमार विश्वकर्मा को लखीमपुर खीरी से जिला चिकित्सालय (पुरुष) रायबरेली स्थानांतरित किया गया है। वहीं फिजीशियन डॉ. अनूप कुमार को लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, कानपुर रोड, लखनऊ में नई तैनाती दी गई है।
इसके अतिरिक्त डॉ. आशुतोष कुमार सिंह (एमबीबीएस) का स्थानांतरण देवरिया तथा डॉ. अर्चना कुमारी (एमबीबीएस) का स्थानांतरण सीतापुर जनपद किया गया है। अन्य स्थानांतरणों में बाल रोग विशेषज्ञ को उन्नाव, जबकि विभिन्न एमबीबीएस चिकित्सकों को बदायूं, शाहजहांपुर और फतेहपुर भेजा गया है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यहित में किए गए हैं। सभी संबंधित चिकित्सकों को निर्धारित समयावधि में नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में पहले से ही कई स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में अनुभवी चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विभाग का कहना है कि रिक्त पदों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
लखीमपुर खीरी से कई चिकित्सकों का गैर जनपदों में स्थानांतरण स्वास्थ्य विभाग में हलचल