Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*नीलमणि ने किया छठ घाट निर्माण का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर* /*संवाददाता – देवानंद पांडेय*

संत कबीर नगर। नगर पंचायत हैंसर बाजार, धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने सोमवार को वार्ड नंबर-16 स्थित गागरगाड़ में प्रस्तावित छठ घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल दिखा और लोगों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलमणि ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “छठ महापर्व करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा।” नीलमणि ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। छठ घाट के निर्माण से स्थानीय श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था मिलेगी तथा क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा। इस अवसर पर सभासद सोहन चौधरी, पिंटू चौधरी,रमेश चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने छठ घाट निर्माण कार्य की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। भूमि पूजन के दौरान लोगों ने नील मणि का माल्यार्पण कर स्वागत किया और विकास कार्यों के प्रति उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस निर्माण से वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी और छठ पर्व के दौरान महिलाओं-बुजुर्गों को घाट पर आने-जाने में सुविधा होगी।

International

RELATED ARTICLES