Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने संत कबीर नगर में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की* *- डीएम के साथ बैठक कर निर्बाध आपूर्ति के दिए निर्देश* *- पावर हाउस, वर्कशॉप व भंडार खंड का किया निरीक्षण* /संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने सोमवार को संत कबीर नगर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी आलोक कुमार* के साथ मुख्य अभियंता से लेकर उपखंड अधिकारी स्तर तक के अधिकारियों के साथ बैठक कर उपभोक्ताओं को निर्बाध व सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद प्रबंध निदेशक ने पावर हाउस खलीलाबाद टाउन, ट्रांसफार्मर वर्कशॉप एवं भंडार खंड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वर्कशॉप में जले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की स्थिति, भंडार में उपलब्ध केबल, पोल व अन्य उपकरणों के स्टॉक का जायजा लिया। एमडी ने निर्देश दिया कि जले ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदलें व भंडार में मानक के अनुसार सामग्री हर समय उपलब्ध रखें।
एमडी शंभू कुमार ने बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “उपभोक्ता की शिकायत ही विभाग की प्राथमिकता है। रोस्टर के अनुसार गांव-शहर में बिजली दें। ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज व अघोषित कटौती पर जीरो टॉलरेंस है।” उन्होंने कहा कि गर्मी व धान रोपाई के सीजन में कृषि फीडर को न्यूनतम 10 घंटे व घरेलू फीडर को 22 घंटे आपूर्ति अनिवार्य रूप से दी जाए। एमडी ने 33/11 KV उपकेंद्र मड़या के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि नए उपकेंद्र से पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट व सरौली क्षेत्र की ओवरलोडिंग खत्म होगी। कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक व निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता बस्ती इंजी. विजय कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता इंजी. विनोद कुमार अवस्थी, अधिशासी अभियंता इंजी. राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता इंजी. अभिषेक सिंह यादव, समस्त उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES