Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*बाबा कंकडेश्वर धाम पौली में हुआ भव्य रुद्राभिषेक लोक कल्याण एवं मानवता की रक्षा के लिए द्विवेदी- त्रिपाठी परिवार ने किया विशेष अनुष्ठान* संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर पौली स्थित प्राचीन कंकडेश्वर धाम में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव का अनुपम संगम देखने को मिला। द्विवेदी एवं त्रिपाठी परिवार की ओर से लोक कल्याण, सुख-समृद्धि और मानवता की रक्षा के संकल्प के साथ भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मंदिर परिसर देर तक ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-शांति की कामना की।अनुष्ठान में परिवार के सदस्य राकेश द्विवेदी, क्षमा द्विवेदी पुत्र ऋतुराज द्विवेदी,रमा त्रिपाठी, राघवेन्द्र त्रिपाठी, प्रियांशु त्रिपाठी, सुधांशु त्रिपाठी, त्रिशा द्विवेदी सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर ब्राह्मणों एवं पुरोहितों का सम्मान अंग वस्त्र व दक्षिणा देकर किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान कर सेवा और परोपकार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
राकेश द्विवेदी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि धर्म और मानव सेवा एक-दूसरे के पूरक हैं तथा इन्हीं मूल्यों से समाज को नई दिशा मिलती है।
कार्यक्रम में अधिवक्ता जय प्रकाश तिवारी, सिविल न्यायालय संत कबीर नगर अधिवक्ता राकेश द्विवेदी, क्षमा द्विवेदी सानवी द्विवेदी,राम प्रकाश त्रिपाठी, विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, राघवेन्द्र त्रिपाठी, प्रियांशु त्रिपाठी, सुधांशु त्रिपाठी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES