Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण*। संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर  जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौलाना अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज एवं हीरालाल पीजी कॉलेज, खलीलाबाद में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु पेयजल, प्रकाश, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
डीएम एवं एसपी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा की शुचिता भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES