Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा थाना मदनपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज 

देवरिया दिनांक 28.03.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर श्री एस. चन्नप्पा द्वारा जनपद देवरिया के थाना मदनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, अभिलेखों का संधारण, शस्त्रागार, हवालात, बैरक, मेस तथा परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। महोदय द्वारा अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, ग्राम चौकीदारों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। महोदय द्वारा थाने की मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महोदय ने मालखाने में जमा शस्त्रों एवं अन्य सामग्री के विधिवत रख-रखाव तथा समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी उपयोग, डिजिटल अभिलेखों के अद्यतन एवं साइबर एवं महिला संबंधी अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

हेमन्त कुशवाहा 

International

RELATED ARTICLES