Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

सोनाडीह मेले में जर्जर मौत का कुआं बना खतरा, जलपरी शो व आर्केस्ट्रा पर नहीं रोक

बिल्थरारोड। पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त शक्तिपीठों में से एक सोनाडीह में मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में रामनवमी से लगने वाले मेले में बिना अनुमति मौत का कुआं , अश्लील गानों पर चल रहा आर्केस्टा और जल परी शो बिना किसी भय के चल रहा है। मौत के कुआं के लकड़ी की हालात इस कदर है कि लकड़ियां टूटी और गैपिंग है। कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। वहीं पूर्व में आर्केस्ट्रा डांस में हुए चाकूबाजी की घटना और बलिया ददरी मेले में जलपरी शो देखने में हुए मारपीट की घटना में एक वकील की मौत के बाद भी स्थानीय प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। घटना के बाद भी सोनाडीह मेले में अश्लील आर्केस्ट्रा डांस होने और जलपरी शो का स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुमति देना उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है कि बड़ी घटनाओं के बाद भी प्रशासन किस आधार पर इस तरह के शो के लिए अनुमति दे रहा है। जब इस संबंध में मेला पुलिस चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान से बात किया गया तो उनका कहना था कि चलाने की अनुमति मिला है। लोगो का कहना है कि पूर्व की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को ऐसे शो पर रोक लगा देना चाहिए। वहीं मेले में उभांव पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर चोर, उचक्के भारी दिख रहे है। जो चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।

International

RELATED ARTICLES