संत कबीर नगर। जिले की धनघटा तहसील में शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में दो वरिष्ठ राजस्व निरीक्षकों को उनके सेवाकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई* दी गई। सेवानिवृत्त हो रहे राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव और राजस्व निरीक्षक राम चौधरी को तहसील प्रशासन की ओर से फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों ने राजस्व विभाग में लंबी और निष्ठापूर्ण सेवा दी है। इस अवसर पर *उपजिलाधिकारी (SDM) रविकांत चौबे, तहसीलदार राम जी और नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा ने दोनों अधिकारियों के कुशल कार्यकाल, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मुक्त कंठ से सराहना की। SDM रविकांत चौबे ने कहा कि _”सुनील श्रीवास्तव और राम चौधरी ने हमेशा जनसमस्याओं को प्राथमिकता दी। इनका अनुभव नए कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शक रहेगा। हम इनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”_ इस मौके पर राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विवेक रंजन, तहसील अध्यक्ष सुरजीत यादव सहित प्रद्युम्न मिश्र, सुधीर सिंह, संजय विनीत, मोहन* समेत तमाम राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
*धनघटा तहसील में राजस्व निरीक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई* *” सुनील श्रीवास्तव और राम चौधरी का कार्यकाल अनुकरणीय”- एसडीएम* जिला संवाददाता/ देवानंद पांडेय