(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।
सम्पूर्णानगर खीरी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर अज़ीम क्लिनिक में पत्रकारों के सम्मान में एक विशेष टी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. खान ने क्षेत्र के पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. खान ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि समाज और देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित करते हुए डॉ. खान ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और उनके सम्मान से बढ़कर कोई बात नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र प्रताप सिंह, आलोक प्रताप सिंह, विवेक सिंह, इरफान खान, अजय वर्मा, संजीव झांजी, मनोज प्रजापति, पुनीत यादव एवं पत्रकार अमरनाथ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद, पत्रकार सम्मान एवं चाय पार्टी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, अज़ीम क्लिनिक में आयोजित हुई टी पार्टी।