Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

थाने से 300 मीटर दूर तीन घरों में लाखों की चोरी, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ ब्यूरो, लखीमपुर खीरी

थाने से 300 मीटर दूर तीन घरों में लाखों की चोरी, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ ब्यूरो, लखीमपुर खीरी

सम्पूर्णानगर क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पीलीभीत रोड स्थित मिल रोड पर थाने से मात्र करीब 300 मीटर की दूरी पर एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर नगदी, मोबाइल और जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।

जानकारी के अनुसार अभिषेक मद्धेशिया पुत्र गिरीश मद्धेशिया के घर से करीब 23,500 रुपये की नगदी चोरी हो गई। वहीं रमेश चंद्र पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद गुप्ता के घर से 45,500 रुपये नगद के साथ पायल, मांग टीका, झुमका, मंगलसूत्र और मोबाइल फोन भी चोर उठा ले गए।

घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। भूतपूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मद्धेशिया और वर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान ने पीलीभीत रोड थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन बाइक चोरी, मोबाइल चोरी और घरों में सेंधमारी की घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

International

RELATED ARTICLES