बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में रविवार को राम रेखा मंदिर, अमोढ़ा के परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी संजीव त्यागी, एसडीएम हर्रैया उमाकांत त्रिपाठी, सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, डीडी कृषि अशोक कुमार,
जिला कृषि अधिकारी बीएल मौर्य, बीडीओ विनोद सिंह और संदीप सिंह, चिकित्साधिकरी डॉ० अतुल सिंह के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, त्रिकोणासन, शवासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग के महत्व तथा इसके नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई। योग शिविर के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। विधायक ने स्वयं लोगों का अभिवादन करते हुए सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। भारत की प्राचीन परंपरा आज विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है और स्वस्थ समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। योगाभ्यास के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक तथा उपस्थित लोगों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। विधायक ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग और स्वच्छ पर्यावरण दोनों ही आवश्यक हैं तथा पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। डीआईजी ने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक रहता है। सभी नागरिकों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम जलपान एवं फलाहार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को स्वास्थ्य और जनजागरण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।
*”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक ने लगाया योग शिविर, किया पौधारोपण”* /संवाददाता देवानंद पांडेय पांडेय