संत कबीर नगर। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से खलीलाबाद सदर क्षेत्राधिकारी (CO) प्रियम राज शेखर पाण्डेय ने दुधारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बाघनगर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया अभिलेखों और साफ-सफाई का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने चौकी परिसर की साफ-सफाई की स्थिति को देखा और उसमें सुधार के आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस चौकी के महत्वपूर्ण अभिलेखों (रजिस्टरों) के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों और दर्ज की गई शिकायतों की समीक्षा करते हुए कागजी कार्रवाई को हमेशा अपडेट रखने की हिदायत दी।संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग के निर्देश क्षेत्राधिकारी प्रियम राज शेखर पाण्डेय ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि:
क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित रूप से सघन चेकिंग की जाए। रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके।
जनता से आने वाली शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। इस दौरान बाघनगर चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्हें सीओ सदर ने पूरी निष्ठा और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाया।
*खलीलाबाद सदर क्षेत्राधिकारी ने किया बाघनगर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश* /संवाददाता देवानंद पांडेय