Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*भाई और भतीजे ने की थी बाबूलाल की हत्या, 48 घंटे में बस्ती पुलिस ने किया खुलासा* / संवाददाता देवानंद पांडेय

बस्ती। थाना वाल्टरगंज, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के एक सनसनीखेज मामले का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट तथा मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को थाना वाल्टरगंज में शिवकुमार चौधरी पुत्र स्वर्गीय रामदीन निवासी रतनपुर अर्जुन द्वारा अपने भाई बाबूलाल चौधरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने तथा हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर मु0अ0सं0-139/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। जांच में पता चला कि मृतक बाबूलाल चौधरी और शिवकुमार चौधरी सगे भाई थे। बाबूलाल की पत्नी से तलाक हो चुका था और उसकी कोई संतान नहीं थी। दोनों भाइयों ने एक जमीन बेची थी, जिससे करीब 10 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इसमें बाबूलाल का पांच लाख रुपये हिस्सा था, जिसे वह अपने भाई शिवकुमार से मांग रहा था। इसके अलावा बाबूलाल के नाम पैतृक भूमि भी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि बाबूलाल की कोई संतान या वारिस न होने के कारण उसकी जमीन और धनराशि हड़पने की नीयत से उसके भाई शिवकुमार चौधरी और भतीजे पंकज चौधरी ने उसकी हत्या कर दी। साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर पुलिस ने 21 जून को रतनपुर मोड़ से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवकुमार चौधरी पुत्र स्वर्गीय रामदीन तथा पंकज चौधरी पुत्र शिवकुमार निवासी रतनपुर अर्जुन थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।

International

RELATED ARTICLES