Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन संत कबीर नगर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास* । संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत कबीर नगर रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास कर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम कराया गया, जिसके बाद अनुलोम-विलोम, पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन, ताड़ासन, शीर्षासन तथा सूर्य नमस्कार सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को योग के महत्व एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि योग केवल बीमारियों के उपचार का माध्यम ही नहीं है, बल्कि इसके नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त रखने के साथ-साथ उसकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से प्रतिदिन योग करने और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थाना परिसरों में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से संतुलित तथा कार्य के प्रति अधिक सक्षम बनाना रहा।

International

RELATED ARTICLES