Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*”मुहर्रम को लेकर थाना मेंहदावल पुलिस अलर्ट , ताजिया दारों के साथ बैठक कर जारी किए गये कड़े निर्देश !!*। संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में आगामी मुहर्रम त्योहार को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना मेहदावल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त ताजियादारों, संभ्रांत नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों के साथ संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक द्वारा शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों व गाइडलाइंस से सभी को विस्तार से अवगत कराया गया। गोष्ठी के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर कड़े दिशा-निर्देश दिए गए:-*
ताजिया की ऊंचाई पर विशेष निर्देश:- क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, बिजली के तारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी परिस्थिति में ताजिया की ऊंचाई 12 फुट से ज्यादा नहीं होगी। सभी ताजियादार इस नियम का अक्षरशः पालन करेंगे।
*परंपरागत तरीके से मनेगा त्योहार:-* मुहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों के संबंध में सभी को कड़े शब्दों में अवगत कराया गया कि त्योहार पूर्णतः परंपरागत तरीके से ही मनाया जाएगा। किसी भी स्तर पर किसी भी नई परंपरा की शुरुआत कतई नहीं होने दी जाएगी।
अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण रोक: जुलूस के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के धारदार हथियार, लाठी-डंडे या आग्नेयास्त्र (अस्त्र-शस्त्र) का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अंत में, प्रभारी निरीक्षक मेहदावल द्वारा उपस्थित सभी ताजियादारों और नागरिकों से अपील की गई कि वे गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक और परंपरागत तरीके से त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना मेहदावल पुलिस को दें।
बैठक में थाना क्षेत्र के समस्त प्रमुख ताजियादार, डिजिटल वॉलिंटियर्स और भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES