बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं स्पा सेंटर में कार्यरत पांच महिला कर्मचारियों को रेस्क्यू कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के माध्यम से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई बुधवार शाम की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में पुलिस और महिला पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग व गश्त की जा रही थी। इसी दौरान दक्षिण दरवाजा चौकी क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित किंग स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से 10 संदिग्ध पुरुषों को हिरासत में लिया। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद पांच महिला कर्मचारियों को एएचटीयू शाखा की मदद से रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई, 10 संदिग्ध गिरफ्तार, पांच महिलाओं का रेस्क्यू*। संवाददाता देवानंद पांडेय