Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर में मसाला निर्माण इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने लिए गए, 23 किलो हल्दी सीज* /संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत गुरुवार को मसाला निर्माण इकाइयों पर छापेमार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर एवं साबुत हल्दी के नमूने संग्रहित किए गए, जबकि 23 किलोग्राम साबुत हल्दी को सीज कर दिया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय सतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में स्थित विभिन्न मसाला निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया।
कार्रवाई के दौरान अनिल इंटरप्राइजेज की निर्माण इकाई से धनिया पाउडर का एक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं उमंग एग्रो फूड, दलेलगंज खलीलाबाद की निर्माण इकाई से हल्दी पाउडर एवं साबुत हल्दी के एक-एक नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान 23 किलोग्राम साबुत हल्दी को भी सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4,600 रुपये बताई गई है। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा विभागीय अधिकारियों को बताया गया कि संबंधित खाद्य पदार्थों की आपूर्ति हरियाणा के सोनीपत से की जाती है। विभाग द्वारा संग्रहित सभी तीनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.के. राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता एवं बृजेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES