Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

ज्येष्ठ के छठे मंगल पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सती माता मंदिर में हुआ विराट भंडारा

सुंदरकांड पाठ, कन्या पूजन और संत सम्मान के साथ संपन्न हुआ धार्मिक महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बहराइच। ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार के अवसर पर सती माता मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक महोत्सव में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुंदरकांड पाठ, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहा।

युवा समाजसेवी आकाश सिंह (हैप्पी भइया) के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पाठ में सहभागिता की। इसके बाद 551 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। साथ ही क्षेत्र के साधु-संतों का सम्मान कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया तथा श्रद्धानुसार विदाई दी गई।धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में भाजपा मंडल महामंत्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, योगेश चंद्र पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष राहुल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संतोष राव, गुड्डू सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक हरिपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष संदीप सिंह, अनिल सिंह, पिंटू सिंह, शिवराज सिंह, अवध कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रुपईडीहा भाजपा मंडल अध्यक्ष महाराज दीन वर्मा ने भी पहुंचकर आयोजन की सराहना की।वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र धार्मिक उल्लास से सराबोर दिखाई दिया।

International

RELATED ARTICLES