Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

रिसिया थाने का दारोगा 5 हजार घूस लेते धराया, एंटी करप्शन ने रंगे हाथ दबोचा

छेड़खानी की धारा बढ़ाने की धमकी देकर मांग रहा था रिश्वत, SP ने किया निलंबित

संवाददाता जमील अहमद अंसारी

बहराइच। बहराइच में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन टीम ने रिसिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र चौहान को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दारोगा पर छेड़खानी के एक मामले में धाराएं न बढ़ाने और जेल न भेजने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन, देवीपाटन मंडल गोंडा की ट्रैप टीम ने निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम ने 9 जून 2026 को दोपहर 2:17 बजे रिसिया थाना कार्यालय स्थित दारोगा के सरकारी कमरे में छापा मारा। शिकायतकर्ता राम हुकुम मौर्य से 5,000 रुपये लेते ही टीम ने उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र चौहान को पकड़ लिया।

धमकी देकर मांगी थी घूस

शिकायतकर्ता राम हुकुम मौर्य, जो रमुवापुर, थाना रिसिया के निवासी हैं, के खिलाफ पहले से एक मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि दारोगा सुभाष चन्द्र चौहान ने इस मुकदमे में छेड़खानी की धाराएं बढ़ाने और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी थी। इसके बदले में दारोगा ने 5,000 रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने परेशान होकर एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी।

गोरखपुर का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार उपनिरीक्षक की पहचान सुभाष चन्द्र चौहान पुत्र स्वर्गीय रामानन्द चौहान के रूप में हुई है। वह ग्राम टेकुआ पाटी, पोस्ट भीटी रावत, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं और रिसिया थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। PNO- 942130054।

सबूत के साथ पकड़ा गया

ट्रैप टीम ने इस मामले में प्रार्थना पत्र, प्री-ट्रैप जांच रिपोर्ट, शिकायतकर्ता का बयान, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और रिश्वत के तौर पर लिए गए 5,000 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी दारोगा के खिलाफ थाना कोतवाली देहात, बहराइच में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

बहराइच के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन की कार्रवाई के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES