(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।
सम्पूर्णानगर। क्षेत्र की सकारात्मक छवि को देश-दुनिया तक पहुंचाने तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और यू-ट्यूबर्स को समाजसेवी एवं “सम्पूर्णानगर रत्न” तथा “आइकन ऑफ एशिया” सम्मान से अलंकृत डॉ. आई. ए. खान द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. खान ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में क्षेत्र के यू-ट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे सम्पूर्णानगर की सकारात्मक पहचान को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करें। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को रचनात्मक तरीके से उठाकर उनके समाधान में सहयोग करें।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने, सामाजिक सौहार्द बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और क्षेत्र के समग्र विकास जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। डॉ. खान ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग समाज को सही दिशा देने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के लिए किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले यू-ट्यूबर्स में रमेश कुमार होंडो, मोहित कुमार सिंह, अनिकेत विश्वकर्मा, प्रिंस चीमा, रितेश शर्मा, राज गौतम, क़ासिम सिद्दीकी, राज सिंह, सद्दाम हुसैन, अदनान, दीक्षा सिंह, नेहा कुशवाहा, अंजलि कुशवाहा, पीयूष ठाकुर, अमित गुप्ता, विशाल मिश्रा सहित कई अन्य युवा कंटेंट क्रिएटर्स शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित यू-ट्यूबर्स ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
संपूर्णानगर के यू-ट्यूबर्स का हुआ सम्मान, क्षेत्र की सकारात्मक पहचान को मिली नई उड़ान