संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना द्वारा सूर्यांश वैभव द्विवेदी, पुत्र श्री अनिल कुमार द्विवेदी, निवासी डमरूवर, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कक्षा-06 में प्रवेश प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने छात्र की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं अनुशासन से प्राप्त की गई सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अध्ययन एवं जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं ।
*पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को किया गया सम्मानित* संवाददाता /देवानंद पांडेय

RELATED ARTICLES