Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

मझगई थाना अध्यक्ष अनिल सिंह पंकज की पत्रकारों संग बैठक, कानून-व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा।

अमरनाथ / बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो)

लखीमपुर खीरी। मझगई थाना अध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने क्षेत्र के पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।उन्होंने अवैध गतिविधियों, नशा कारोबार, चोरी तथा खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। साथ ही आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।बैठक के दौरान पत्रकारों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और पुलिस से सक्रिय एवं त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इस पर थाना अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र न्याय दिलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के बेहतर समन्वय से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
चेकिंग अभियान भी चलाया गया
बैठक के बाद थाना अध्यक्ष द्वारा दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी करने वालों पर कार्रवाई की गई।
आधे दर्जन से अधिक वाहनों के चालान
अभियान के दौरान बिना हेलमेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।
हेलमेट को लेकर सख्त संदेश
थाना अध्यक्ष ने कहा कि हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है। सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

International

RELATED ARTICLES