रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण*
अम्बेडकरनगर l पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गोविंद साहब में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा नामित मजिस्ट्रेटों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक आगंतुक एवं जनसामान्य के साथ संवेदनशील, शालीन एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण गंभीरता, सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें तथा कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के सुचारू आवागमन, प्रभावी यातायात प्रबंधन, व्यवस्थित पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं का आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सफल संचालन सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन के प्रति उनका व्यवहार सौहार्दपूर्ण, विनम्र एवं अनुशासित रहे। उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षकगण, सहित ड्यूटी पर लगाए गए समस्त मजिस्ट्रेट एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण*