Thursday, August 6, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जिलाधिकारी के निर्देश पर गोविंद साहब में आयोजित हुई ग्राम चौपाल, जनसमस्याओं का मौके पर किया गया त्वरित निस्तारण*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जिलाधिकारी के निर्देश पर गोविंद साहब में आयोजित हुई ग्राम चौपाल, जनसमस्याओं का मौके पर किया गया त्वरित निस्तारण*
अम्बेडकरनगर l जनपद की जनता को शासन की योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशानुसार विकासखंड रामनगर स्थित गोविंद साहब में उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया ग्राम चौपाल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी सविता सिंह, तहसीलदार आलापुर सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक एक करके गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा अनेक शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।चौपाल के दौरान जल निकासी से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया, जिसके माध्यम से समस्या का त्वरित समाधान कराया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय निर्माण से संबंधित शिकायतों पर पात्र लाभार्थियों को आवास सर्वे सूची में सम्मिलित होने के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही शौचालय योजना के इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन ग्राम पंचायत सचिव द्वारा तत्काल कराए गए। इस अवसर पर चकमार्ग, नाली आदि से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

International

RELATED ARTICLES