संत कबीर नगर। जनपद में खलीलाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पचदेउरा के ग्रामीणों की एक गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी मैदान में उतर आई है। कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों ने मकान गणना के ऑफलाइन नक्शे में हुई एक बड़ी लापरवाही का मामला उठाया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लेटरहेड के माध्यम से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर ग्राम नक्शा कोड में हुई गंभीर त्रुटि को तत्काल संशोधित कराने की मांग की गई । पचदेउरा की कुल जनसंख्या (वर्ष 2011 के अनुसार) 1831 है और इस गांव का वास्तविक कोड नंबर 182480 है। लेकिन हाल ही में शासन द्वारा कराई गई मकान गणना के दौरान जारी ऑफलाइन नक्शे में पचदेउरा ग्राम का कोड नंबर बदलकर 182438 दर्ज कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गलत कोड दरअसल पचदेउरा के दक्षिण में स्थित पड़ोसी गांव ‘पचदेउरी’ का कोड नंबर है। इस तकनीकी चूक के कारण भविष्य में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, जनगणना के लाभ और राजस्व संबंधी कार्यों से वंचित होना पड़ सकता है। पहले भी दी जा चुकी है सूचना, प्रशासन की कार्रवाई शून्य
ग्रामीणों और प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार ने बताया कि इस गंभीर तकनीकी गड़बड़ी से प्रशासन को पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। इससे पूर्व 29 मई 2026 को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को और उसके बाद 01 जून व 16 जून 2026 को भी ग्रामवासियों की तरफ से जिलाधिकारी को इस त्रुटि के बारे में लिखित जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक कार्य प्रगति की कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे ग्रामीणों में असमंजस और आक्रोश का माहौल है।अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से बेहद विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि ग्राम पचदेउरा के ऑफलाइन नक्शे में दर्ज गलत कोड संख्या को तुरंत संशोधित कर वास्तविक कोड दर्ज कराने की कृपा करें, ताकि गांव का सरकारी रिकॉर्ड दुरुस्त हो सके। इस शिकायती पत्र की एक प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी
खलीलाबाद को भी प्रेषित की गई ।
*संत कबीर नगर में मकान गणना के ऑफलाइन नक्शे में बड़ी लापरवाही, पचदेउरा ग्राम को थमाया दूसरे गांव का कोड- (प्रवीण पाण्डेय कांग्रेस जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर) कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों व प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र, सुधार की मांग,*। संवाददाता देवानंद पांडेय