संत कबीर नगर।पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संत कबीर नगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 421/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त नाम पता रवि मिश्रा, पुत्र राजेश मिश्रा, निवासी; गायघाट नोना नगर ,थाना: बेलघाट, जनपद: गोरखपुर को सिसवनिया मोड़ के पास से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ निरुद्ध किया गया।
घटना का विवरण- दिनाँक 16.06.2026 को वादी संजय पुत्र राम कृपाल निवासी टाड़ा, धनघटा थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर द्वारा थाना धनघटा पर उनके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 421/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था ।
बरामदगी के आधारा पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।
बरामदगी का विवरण:-
चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल (यूपी 58 एएच 5378) ।
*पूछताछ विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि डा0 संजय के क्लिनिक से मैं मौका पाकर चोरी से उनकी मोटरसाईकिल की चाबी उठा लिया और उनकी मोटरसाईकिल चुराकर भाग गया । आज इस गाड़ी को कही छिपाने के लिए ले जा रहा था ।
गिरफ्तारी टीम- उ0नि0 वीर बहादुर यादव, का0 शरद कुमार राय, का0 मनोज यादव ।






