Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*टीजीटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण* संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रमुख परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रबंधन तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद कर परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित है की जाए तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए।
उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान सघन मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की गई है, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ निर्वहन करने को कहा।‌जनपद पुलिस ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं तथा जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है।

International

RELATED ARTICLES