संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना महुली परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय (मेस) के निकट फरियादियों की सुरक्षा हेतु नवनिर्मित टिन शेड एवं इंटरलाकिंग मार्ग और सुसज्जित आगंतुक कक्ष (Visitor Room) का फीता काटकर एक शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला कांस्टेबल ललिता यादव से अन्नपूर्णा भोजनालय (मेस) का फीता कटवाकर एक सकारात्मक संदेश दिया।थाने में बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता और पुलिस कर्मियों द्वारा विकसित की गई सुविधाओं को देखकर एसपी काफी प्रभावित नजर आए।एसपी ने थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा की।इसी क्रम में एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान 24 घंटे जनता की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं, ऐसे में उन्हें बेहतर एवं संतुलित भोजन, स्वच्छ वातावरण और सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराना आवश्यक है। एसपी ने कहा कि “पुलिस सेवा सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि जनता की सेवा और विश्वास की जिम्मेदारी है।” उन्होंने रिक्रूट जवानों को समयपालन, वर्दी की गरिमा, आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग को अपनाने की सलाह दी। एसपी ने थाना परिसर में औषधीय व छायादार पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पेड़- पौधे प्रकृति का अनमोल उपहार है।पर्यावरण संरक्षण बनाए रखने के लिए आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में एसपी ने थाना परिसर में खाली पड़ी भूमि को राजस्व विभाग से चिन्हित कराकर तारबंदी कराने के निर्देश दिए तथा पुराने जर्जर बैरकों को निष्प्रयोज्य घोषित कर व्यवस्थित परिसर विकसित करने पर जोर दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने एसपी को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय शायर असद महताब ने किया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा, थानाध्यक्ष प्रभारी धनघटा दिलीप सिंह,उप निरीक्षक सोमनाथ मिश्र,उप निरी० अशोक सिंह, उप निरी० जगन्नाथ यादव,उप निरी० जयहिंद गौतम, उप निरी० अजीत सिंह, उप निरी० परमेश मिश्रा, कां० सुनील सिंह,शम्स तबरेज आलम, अरविंद यादव, अनुज राय,ऋषभ शुक्ला, दिलीप कुमार, अजीत सिंह, राजमंगल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने उपस्थित मीडिया बंधुओं से प्रेस वार्ता की। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि “पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ‘ भयमुक्त समाज और जन-सुनवाई की सुलभता’ है। उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से पुलिस को धरातल की सही फीडबैक मिलती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद के अन्य थानों में भी इसी तर्ज पर बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा ताकि जनता को त्वरित और पारदर्शी न्याय मिल सके। इसके पश्चात एसपी ने थाने के पुलिसकर्मियों के साथ भी सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। वार्ता के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की मदद करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नये मेस और बेहतर माहौल का उद्देश्य आपके तनाव को कम करना है, ताकि आप पूरी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा कर सकें।
*एसपी संत कबीर नगर द्वारा थाना महुली में आधुनिक आगंतुक कक्ष, पुलिस मेस व इंटरलाकिंग मार्ग का किया गया भव्य उद्घाटन।* संवाददाता देवानंद पांडेय