Sunday, August 23, 2026

National

spot_img

रसोइया बहनों को मिली चार बड़ी सौगातें, मानदेय बढ़कर हुआ तीन हजार रुपये

बहराइच। विकासखंड तेजवापुर के सभागार में रविवार को तहसील महसी स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में तेजवापुर एवं महसी विकासखंडों से बड़ी संख्या में रसोइया बहनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद उपस्थित अतिथियों और रसोइयों ने प्रदेश स्तर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऑनलाइन सीधा प्रसारण देखा और सुना।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों के हित में चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इसके तहत रसोइयों को पांच लाख रुपये तक की मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना का लाभ, भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दो लाख रुपये का जीवन एवं दुर्घटना बीमा, मासिक मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये तथा ड्रेस के लिए दी जाने वाली धनराशि 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की घोषणा की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तेजवापुर प्रतिनिधि दिवाकर पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार महसी ने पात्र रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड एवं बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। दिवाकर पांडेय ने कहा कि रसोइया बेसिक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने रसोइयों से अपने दायित्वों का निष्ठा और मनोयोग से निर्वहन करने का आह्वान किया।

खंड शिक्षा अधिकारी महसी जगन्नाथ यादव ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता, पोषण और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में रसोइया बहनों का योगदान सराहनीय है। सरकार द्वारा की गई घोषणाएं उनके समर्पण और अथक परिश्रम का सम्मान हैं।

कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी तेजवापुर रणजीत कुमार ने अतिथियों, शिक्षकों एवं रसोइयों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बहराइच के जिलाध्यक्ष आनंद पाठक, डॉ. नंद कुमार शुक्ल, घनश्याम अवस्थी, विजय गुप्ता, मनोज रावत, राजनारायण दुबे, मनोज कुमार, अश्विनी कुमार, छोटेलाल, रमेश कुमार, विनोद कुमार, राहुल चौधरी एवं शिवम मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES