Sunday, August 23, 2026

National

spot_img

*संतकबीरनगर: जिले में चीनी की जमाखोरी- कालाबाजारी करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई : जिलाधिकारी* *(चीनी को लेकर अफवाहों से बचें)* संवाददाता देवानंद पांडेय

Oplus_131072

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपदवासियों को सूचित किया है कि प्रदेश में वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर चीनी की कमी को लेकर प्रसारित की जा रही भ्रामक खबरों और अफवाहों का संज्ञान लेते हुए नागरिकों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन अपनी आवश्यकता के अनुसार चीनी खुले बाजार से आसानी से खरीद सकते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और अनावश्यक रूप से चीनी की खरीदारी कर भंडारण न करें। उन्होंने जनपद के सभी थोक चीनी व्यापारियों से अपेक्षा की है कि वे भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की स्थिति तत्काल घोषित करें और उसे नियमित रूप से अपडेट करते रहें। उन्होंने कहा कि जनपद के थोक व्यापारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच कराई जाएगी। यदि जांच के दौरान कोई व्यक्ति या व्यापारी चीनी की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की कि चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचें और जरूरत के मुताबिक ही खुले बाजार से खरीदारी करें।

International

RELATED ARTICLES