Sunday, August 23, 2026

National

spot_img

बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, परिवार बेघर

पयागपुर, बहराइच। लगातार हो रही भारी बारिश गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। पयागपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 में शनिवार को बारिश के दौरान मोनू कश्यप पुत्र भवानी प्रसाद का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार का आशियाना उजड़ गया और उसके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया।

गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा, उस दौरान परिवार के सदस्य बाहर थे। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि मकान गिरने से घरेलू सामान के क्षतिग्रस्त होने की भी बात सामने आई है।

मकान ढहने के बाद पीड़ित परिवार के पास सिर छिपाने के लिए सुरक्षित छत नहीं बची है। मजबूरी में परिवार पड़ोसी के घर में शरण लेकर किसी तरह समय काट रहा है। लगातार बारिश के बीच परिवार की परेशानी और बढ़ गई है।

पीड़ित मोनू कश्यप ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल आवासीय सहायता और आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर पीड़ित परिवार को आवश्यक राहत दिलाने की अपील की है।

बारिश के मौसम में कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर कच्चे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को समय रहते सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

International

RELATED ARTICLES